नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में मै आपको बताऊंगा कि Google Pay Kya Hai?, Google Pay Par Account Kaise Banaye? और Google Pay App Kaise Use Kare? इसके अलावा ये भी जानेंगे कि गूगल Pay से पैसे Transfer कैसे करे?
यदि आप इस App के बारे में जानना चाहते है, तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े। मै यहां आपको Google Pay App की पूरी जानकारी देने की कोशिश करूंगा। चलिए जानते है इस App के बारे में..
Google Pay Kya Hai? (What Is Google Pay In Hindi)
Google Pay एक मोबाइल Digital Payment App है। यह UPI Based ऐप है। इसके जरिए आप कहीं भी Digital भुगतान कर सकते है। जैसे Mobile रिचार्ज, DTH Recharge, Bill Payment, Gas Booking, Shoping इत्यादि।
इस App के माध्यम से आप किसी भी बैंक में पैसे भी भेज और प्राप्त कर सकते है। Google Pay आधुनिक युग के लिए बहुत ही उपयोगी App है। यह बिल्कुल ही सुरक्षित ऐप है।
अभी आपने जाना कि गूगल पे ऐप क्या हैं, चलिए अब जानते है कि आप इसे कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकते है।
Google Pay App Download Kaise Kare?
Google Pay App गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसे 100मिलियन से ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को 4.1की रेटिंग दी गई है। अगर आप इस App को डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले Google Play Store पर जाए।
- Search बॉक्स में Google Pay लिखे और सर्च बटन पर क्लिक करे।
- यह ऐप आपको सबसे ऊपर दिखाई देगा। अब आपको Install बटन पर क्लिक करके इसे Download कर ले।
- Install बटन पर क्लिक करते ही यह ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। और आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगा।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी इस App को डाउनलोड कर सकते है।
अब आप जान गए होंगे कि इस ऐप को डाउनलोड कैसे करना है। चलिए अब मै आपको बताता हूं कि Google Pay अकाउंट कैसे बनते है।
Google Pay Account Kaise Banaye?
गूगल पे पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है। तो चलिए जानते है, अकाउंट बनाने के बारे में….
गूगल पे पर अकाउंट बनाने के लिए आपके पास ये चीजे होना अनिवार्य है।
- आपका एक Bank Account होना चाहिए।
- Bank Account से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- आपके Bank का क्रेडिट या डेबिट कार्ड होना चाहिए।
- और आपका एक Gmail Account यानी Email Id होनी चाहिए।
अगर ये सारी चीज़े आपके पास है, तो अब आप तैयार है अपना अकाउंट बनाने के लिए।
- Google Pay App डाउनलोड करे और उसे अपने फोन में Open करे।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है, जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो। और Naxt बटन पर क्लिक करे।
- उसके बाद आपको अपना Email Id डालकर Naxt बटन पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके दिए नंबर पर एक OTP आएगा। उस Enter करे।
- ओटीपी submit करने के बाद आपको Google Pay Screen Lock और Pin Lock का ऑप्शन मिलेगा। जिसे आपका गूगल पे अकाउंट Secure रहे।
इस तरह आपका Google Pay पर अकाउंट बन जाएगा। अब आपको अपना Bank अकाउंट लिंक करना है। जिससे आपकी सारी लेन देन आपके बैंक से ही होगी।
तो चलिए अब जानते है कि आप अपना बैंक अकाउंट को Google Pay से कैसे जोड़ सकते है?
Google Pay Me Bank Account Kaise Jode?
गूगल पे में अपना बैंक अकाउंट जोड़ना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करे।
- Google Pay App पर अकाउंट बनाने के बाद आपको इसकी Home पेज में सबसे ऊपर आपका नाम दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
- उसके बाद आपको Add Bank Account का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
- Add Bank Account पर Click करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आपको बहुत सारे बैंकों की लिस्ट दिखाई देगी। यहां से आप का एकाउंट जिस बैंक में है उसे सेलेक्ट करे।
- अब आपको Create UPI PIN का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करे। और अपने ATM (Debit Card) की डिटेल्स डालकर अपना 4-6 Digit का UPI PIN बना लीजिए। UPI PIN की जरूरत Payment करते समय मांगा जाता है।
इस प्रकार आप गूगल पे में अपना बैंक अकाउंट Add कर सकते है। चलिए अब मै आपको इसे इस्तेमाल करने के बारे में बता दू।
Google Pay Kaise Use Kare?
- सबसे पहले गूगल पे को अपने फोन में Open कर ले।
- Open होने के बाद नीचे आपको New Payment का एक बटन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करे।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलते है। जैसे –
- Mobile Recharge – यहां से आप अपना मोबाइल रिचार्ज या किसी और का भी कर सकते है।
- Bill Payment – यहां से आप बहुत प्रकार के बिल का भुगतान कर सकते है। जैसे बिजली बिल, DTH, Water, Education, Insurance इत्यादि।
- Bank Transfer – अगर आप किसी के खाते में पैसे भेजना चाहते है, तो आप यहां से पैसे भेज सकते है। लेकिन जिसको आप पैसे भेज रहे है, उसकी कुछ डिटेल्स आपके पास होनी चाहिए। जैसे उस व्यक्ति का नाम, Bank Account Number और IFSC कोड चाहिए।
- Phone Number – यदि आपके पास किसी का नंबर सेव नही है, और आप उस व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते है। तो आप यहां से उसका नंबर डालकर सर्च करके पैसे भेज सकते है।
- UPI ID OR QR – अगर कोई व्यक्ति गूगल पे के अलावा कोई और UPI एप्प इस्तेमाल करता है तो आप इस ऑप्शन के इस्तेमाल से QR कोड स्कैन करके पैसे आसानी से भेज सकते है।
Google Pay Se Mobile Recharge Kaise Kare?
- अपना मोबाइल रिचार्ज करने के लिए इस ऐप को अपने फोन में ओपन करे। और नीचे दिए गए New Payment पर क्लिक करे।
- अब आपको नीचे Mobile Recharge का ऑप्शन दिखाई देगा, उसपर क्लिक करे।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर Enter करना है, जिस पर आप रिचार्ज करना चाहते है। और Next बटन पर क्लिक करे।
- उसके बाद अपना अमाउंट डाले, और नीचे दिए बटन पर क्लिक करे।
Google Pay Se Bill Payment Kaise Kare?
- यदि आप गूगल पे से किसी प्रकार का Bill Pay करना चाहते है, तो New Payment पर क्लिक करके Bill Payment पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने सारी Category दिखाई देंगी, जैसे Electricity, Postpaid Mobile, Google, Play, Education, Water, Insurance इत्यादि। आप जिस भी बिल का भुगतान करना चाहते है, उसे सेलेक्ट करे। उदहारण के लिए Electricity.
- क्लिक करने के बाद सभी कंपनियों की लिस्ट show होगी। जिसमें आपको अपने राज्य के Electricity Board को सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद आपको अपना Consumer No डालना है। जो आपके बिजली बिल में उपलब्ध रहता है।
- इसके बाद जिसके नाम से बिजली कनेक्शन है, उसका नाम डालिए, और Next बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने Amount डालने का ऑप्शन खुलेगा, जिसमें आपका जितना बिल है, वो अमाउंट डाले, और Procced To Pay पर क्लिक करे।
- अब आपका Electricity Bill सफलतापूर्वक भुगतान हो चुका है।
Google Pay Se Bank Me Paise Kaise Bheje?
गूगल पे से किसी भी बैंक में बड़ी आसानी से पैसा भेजा जा सकता है। पैसे भेजने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करे।
- अपने मोबाइल में इस ऐप को open करे, और New Payment पर क्लिक करें।
- अब आपको नीचे Bank Transfer के बटन पर क्लिक करना है।
- यहां आपको उस व्यक्ति का Account Number डाले, जिसे पैसे भेजना चाहते है।
- उसके बाद उस व्यक्ति के Bank का IFSC कोड को Enter करे।
- इसके बाद उस व्यक्ति का पूरा नाम लिखे, जो उसके बैंक अकाउंट में है।
- सभी जानकारी सही सही भरने कर बाद Contineu बटन पर क्लिक करे।
- अब यह आपको अमाउंट दर्ज करना है, जितना पैसे भेजना चाहते है, उसे Enter करे और Procced To Pay बटन पर क्लिक करे।
- इसके बाद UPI Pin दर्ज करे, और Check पर क्लिक करे।
- अब कुछ देर प्रोसेस होने के बाद आपके खाते से पैसे कट कर उस व्यक्ति के खाते मै चले जाएंगे।
इस प्रकार आप Bank में Money ट्रांसफर कर सकते है।
आपको ये पोस्ट भी पढ़नी चाहिए :
- ब्लॉग कैसे बनाए?
- अपने ब्लॉग को Google में कैसे लाएं?
- ब्लॉग की ट्रैफिक कैसे बढ़ाए?
- Seo Friendly ब्लॉग पोस्ट कैसे लिखे?
Google Pay का इस्तेमाल करना बहुत ही सरल है। इसे कोई भी व्यक्ति इस्तेमाल कर सकता है। यह App पूरी तरह से सुरक्षित है।
तो दोस्तो, आज का हमारा ये पोस्ट “Google Pay Kya Hai” आपको कैसा लगा? आप हमें कॉमेंट करके जरूर बताए। आज मैंने आपको Google Pay App की पूरी जानकारी देने की कोशिश की। आशा करता हूं कि ये पोस्ट आपके लिए Useful रहा होगा। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो को शेयर करे। धन्यवाद।