Google Keyword Planner Kya Hai In Hindi – यदि आप एक Blogger या YouTuber है, तो आपने Google Keyword Planner के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन यदि आप इसके बारे नहीं जानते तो इस पोस्ट को आपको जरूर पढ़ना चाहिए। इस पोस्ट मै Google Keyword Planner Tool के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
इस पोस्ट में नीचे दिए गए इन विषयों की जानकारी दी गई है.
- गूगल कीवर्ड प्लानर क्या है?
- गूगल कीवर्ड प्लानर पर अकाउंट कैसे बनाए?
- गूगल कीवर्ड प्लानर कैसे Use करे?
- गूगल कीवर्ड से Keywords रिसर्च कैसे करे?
- गूगल कीवर्ड इस्तेमाल करने के फायदे कौन कौन से है?
Google Keyword Planner Kya Hai? What Is Google Keyword Planner In Hindi
गूगल कीवर्ड प्लानर एक Keyword Research Tool है। यह गूगल का ही एक मुफ्त टूल हैं, जिसे बहुत सारे Blogger अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए कीवर्ड ढूंढने के लिए इस्तेमाल में लेते है।
यह बहुत ही लोकप्रिय और आसान Tool है। इसे कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
गूगल कीवर्ड प्लानर की मदद से किसी भी Keyword के Search Volume, CPC और Competition के बारे में पता लगाया जा सकता है।
Google Keyword Planner Par Account Kaise Banaye?
गूगल कीवर्ड प्लानर को Use करने के लिए आपको इस पर अपना एक नया Account Create करना होगा। तभी आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। चलिए मै आपको बताता हूं कि इसमें अपना अकाउंट कैसे बनते हैं?
- गूगल के सर्च इंजन में Google Keyword Planner लिखकर Search बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने सबसे पहले इस वेबसाइट का लिंक दिखाई दे देगा, उस लिंक पर क्लिक करे।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको नीचे Get Start बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद अपने Email Id से SignUp करके Next बटन पर क्लिक करे।
अब आपका गूगल कीवर्ड प्लानर में अकाउंट बन चुका है। चलिए अब जानते है कि Google Keyword Planner कैसे इस्तेमाल करते हैं।
Google Keyword Planner Kaise Use Kare?
गूगल कीवर्ड प्लानर का इस्तेमाल करना बहुत ही सरल है। इसके इस्तेमाल से आप अपने ब्लॉग पोस्ट या YouTube वीडियो के लिए Best Keywords Find कर सकते है।
- इस Free Tool को इस्तेमाल करने के लिए आप इसके Dashbord पर जाए।
- इसके बाद Tool & Settings पर क्लिक करे।
- क्लिक करते ही आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन खुल जाएंगे, जिनमें से आपको PLANNING पर क्लिक करना है।
- PLANNING पर क्लिक करने के बाद Keyword Planner का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके सामने Keyword Reseach करने का ऑप्शन आ जाएगा। यहां आप किसी भी कीवर्ड को लिखकर सर्च कर सकते है। जैसे लिखते है – How To Make Money. और Results के बटन पर क्लिक करे।
- अब आप इस कीवर्ड का Monthly Searches कितना है, वो देख सकते है। इसके अलावा इस keyword पर कॉम्पटीशन कितना है, ये भी देख पाएंगे और साथ ही इसपर Top Page Bid कितना है, ये भी दिखाई देगा।
- इसके बाद इस कीवर्ड से रिलेटेड वो सभी Keywords का Search वॉल्यूम, Comptition, और पेज bid देख सकते है।
Google Adsense Account कैसे बनाए?
Google Keyword Planner से Keyword Reserch Kaise Kare?
Keyword Planner पर आपको अपने ब्लॉग के लिए Longtail keywords Research करना चाहिए। आपको उस कीवर्ड को रिसर्च करने बाद देखना चाहिए कि उसका Monthly Searches लगभग 1000 होना चाहिए, और उसका Compatiton Low होना चाहिए। तभी आप उन Keyword पर जल्दी से जल्दी Ranking पा सकते है।
Google Keyword Planner Benefits In Hindi
गूगल कीवर्ड प्लानर इस्तेमाल करने के बहुत सारे फायदे हैं।
- सबसे पहला फायदा तो यह है, कि इसे आप मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते है।
- कीवर्ड प्लानर पर नया अकाउंट बनाने पर आपको कुछ Offers भी दिए जाते है।
- Google Keyword Planner का इस्तेमाल से आप अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए बेस्ट Keywords Find कर सकते है, जैसे Longtail Keywords, Low कॉम्पटीशन वाले कीवर्ड।
- इस टूल का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है, जिसे आप बहुत ही इजीली Use कर सकते है।
- Google कीवर्ड प्लानर को आप अपने स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Best Free Keyword Research Tools in Hindi
तो दोस्तो, आज मैंने आपको बताया कि Google Keyword Planner क्या है और इसे कैसे Use करे?
उम्मीद करता हूं कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको गूगल कीवर्ड प्लानर के बारे में बहुत कुछ जानकारी हो गई होगी। और आप इसका इस्तेमाल करके अपने लिए बेस्ट Keywords Find कर पाएंगे। यदि यह पोस्ट आपको पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तो को जरूर शेयर करे।
जिससे यह जानकारी और लोगो तक पहुंच सके। यदि इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल य सुझाव हो तो आप हमें कॉमेंट करके जरूर बताए। हम आपकी हेल्प करने के लिए हमेशा तैयार है। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।