नमस्कार दोस्तों, आज के इस पोस्ट मै हम आपको बताएंगे कि Digilocker App क्या है? Digilocker App पर Account कैसे बनाए? और Digilocker App को इस्तेमाल कैसे करे? यदि आप Digilocker ऐप के बारे में विस्तार से जानना चाहते है, तो इस पोस्ट को आप जरूर पढ़े। यहां आपको Digilocker App की सारी जानकारी मिल जाएगी। चलिए अब जानते है..
DigiLocker App क्या है? What Is Digilocker App In Hindi
DigiLocker एक Simple And Secure Documents Wallet है, जो कि एक क्लाउड-आधारित स्टोरेज प्लेटफार्म है। जिसमें आप अपने जरूरी Documents जैसे – आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस, वोटर कार्ड इत्यादि को सुरक्षित रख सकते है। और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
जैसा कि आप जानते है, कि हम अपने जरूरी कागजातों, दस्तावेजों को हर समय अपने साथ नहीं रख सकते। अगर कोई भी Documents अपने पास रखते भी है, तो उसे खोने का डर लगा रहता है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने Digilocker App को बनाया। जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा डिजिटल अभियान के तहत जुलाई 2015 में lunch किया गया। यह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
अब आपको पता चल गया होगा कि Digilockar App क्या है? चलिए अब जानते है, कि इस ऐप को आप कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकते है।
DigiLocker App Download कैसे करे।
यदि आप अपने दस्तावेजों को अपने फोन में सुरक्षित रखना चाहते है, तो आपको DigiLocker ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत है।
DigiLocker ऐप डाउनलोड करना बहुत ही सरल है, इसे कुछ ही मिनटों में Download किया जा सकता है। यदि आप इस Useful App को डाउनलोड करना चाहते है, तो नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले आप अपने फोन में Google Play Store ओपन करे।
- उसके बाद सर्च बॉक्स में DigiLocker लिखे और सर्च बटन पर क्लिक करे।
- क्लिक करते ही यह App आपको सबसे ऊपर दिख जाएगी। उसके बाद Install बटन पर क्लिक करे।
- अब यह ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
- Download होने के बाद यह आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगा।
चलिए अब जानते है कि DigiLocker App पर अकाउंट कैसे बनाते है?
DigiLocker App पर Account कैसे बनाए?
Digilocker App में अपना अकाउंट बनाने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना आवश्यक है।
- इस ऐप को डाउनलोड करे और अपने फोन में Open करे।
- ओपन होने के बाद Get Started बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको Create Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस पेज में आपको अपना पूरा नाम लिखना है, जो आपके आधार कार्ड में हैं।
- उसके बाद आपका जो आधार कार्ड में Date Of Birth है, उसे यहां से सेलेक्ट करे।
- इसके बाद आप Gender सेलेक्ट करे, Male, Female या Other.
- Gender सेलेक्ट करने के बाद अपना Mobile Number दर्ज करे।
- अब आपको अपना एक 6 Digit का सिक्योरटी Pin दर्ज करना है।
- उसके बाद आपको अपना एक Email Address डालना है।
- इसके बाद आप अपने आधार कार्ड का नंबर दर्ज करे और Submit बटन पर क्लिक कर दे।
अब आपका Digilocker App में अकाउंट बन चुका है।
Digilocker App में SignIn कैसे करे?
Digilocker App में SignIn करने के लिए आपको अपना आधार कार्ड का नंबर या Mobile number डालना है, जो आपने अकाउंट बनाते समय दिया था।
उसके बाद आपको 6 नंबर का Securty Pin दर्ज करना है, और Signin बटन पर क्लिक कर दे।
इसके बाद आपके दिए हुए मोबाइल Number पर एक OTP आएगा उसे ओटीपी सेक्शन में दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करे।
अब आप Digilocker App में SignIn हो चुके है।
Digilocker App को इस्तेमाल कैसे करे?
दिजिलॉकर ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपका इसमें अकाउंट होना चाहिए, जो कि मैंने बनाने के बारे में आपको पहले ही बता दिया हैं।
सबसे पहले Digilocker ऐप में Signin हो जाए।
Signin होने के बाद आप इसके Home Page पर पहुंच जाएंगे।
उसके बाद ऊपर Right साइड 3lines दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे। यहां आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जाते हैं।
- सबसे पहले आपको Home का ऑप्शन मिलेगा, जिसपर क्लिक करके आप अपने होमपेज पर आ सकते है।
- Issued Documents पर क्लिक करके आप अपने अपलोड दस्तावेजों को देख सकते है।
- उसके बा आपको Scan QR Code का भी ऑप्शन दिया गया है, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते है।
- Profile पर क्लिक करके आप अपने प्रोफाइल में कुछ भी बदलाव करना चाहे, तो कर सकते है।
- About सेक्शन में जाकर आप Digilocker App के बारे में जान सकते है।
- Settings पर क्लिक करके आप अपना 6 Digits के MPin में बदलाव कर सकते है।
- Share के बटन पर क्लिक कर के आप किसी को भी शेयर कर सकते है।
- Help पर क्लिक करके आप Digilocker ऐप से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते है।
- LogOut बटन पर क्लिक करके आप अपने Signin अकाउंट से Logout हो सकते है।
तो दोस्तो, आज मैंने आपको बताया कि “Digilocker App क्या है” और इसका इस्तेमाल कैसे करे? उम्मीद है कि ये पोस्ट आपके लिए मददगार साबित होगा।
यदि यह पोस्ट आपको पसंद आया हो, तो इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, Twitter, इंस्टाग्राम इत्यादि पर शेयर करना बा भूले। धन्यवाद।